घने कोहरे में ऑटो पलटा, पांच घायल ग्वालियर। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़क पर एक ऑटो पलटने से पांच लोग जिसमें एक महिला भी शामिल हैं घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसा कोहरे में वाहन की गति तेज होने पर बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह जयपुर से बस ने सवारियों को पुरानी छावनी हाइवे के पास उतारा। ये लोग जयपुर में काम करते हैं औरअपने घर लौट रहे थे। बस से उतरकर सभी लोग सुबह आठ बजे के लगभग पुरानी छावनी से एक सीएनजी ऑटो में लक्ष्मीगंज स्थित नेहरु पेट्रोल पंप जाने के लिए बैठे। बताया जाता है कि सवारी लेकर लगभग 20 मिनट केबाद वह जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़क पर पहुंचा तो कोहरे के कारण उससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही ऑटो पलटी तो अंदर सवारी दब गईं और चीखने लगीं। आसपास के लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। वह तो गनीमत थी कि सड़क मार्ग पर और कोई वाहन नहीं था योंकि कोहरा बहुत घना था। अगर कोई हैवी वाहन होता तो बड़ा हादसा संभव हो सकता था। घायल सिमरियां टेकरी के रहने वाले बताया जाता है कि ये पांच लोग जयपुर में एक निजी फर्म में काम करते हैं। रात को वे बस द्वारा ग्वालियर आने के लिए सवार हुए और पुरानी छावनी उतरे। यहां से नेहरु पंप जाने उन्होंने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो के पलटने के कारण सुखबीर,जनवेद और गीता निवासी सिमरियां टेकरी के शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी और पैरों में फ्रेचर भी हो गया। वहीं दो अन्य भी घायल हो गए।
Jan 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









