मकर संक्रांति आजए सूर्य पहुंचेंगे शनि के घर ग्वालियर। मकर संक्रांति का पर्व आज 15 जनवरी को मनाया जाएगा। 14 जनवरी की रात्रि 2 बजकर 6 मिनट पर सूर्यदेव अपने पुत्र शनि के घर मकर राशि में पहुंचेंगे। इस कारण इस बार मकर संक्रांति का पुण्य पर्वकाल 15 जनवरी को रहेगा। सूर्यदेव अपने पुत्र शनि के घर मकर राशि में इस बार 10 दिनों तक रहेंगे। शनिदेव के घर मकर राशि में सूर्यदेव के पहुंचने पर वहां शनिदेव भी मिलेंगे। ऐसा मौका 30 साल बाद आ रहा है। 10 दिन तक सूर्य और शनिदेव एक ही घर में साथ.साथ रहेंगे । इसके बाद शनिदेव मकर राशि को छोड़कर 24 जनवरी को अपने दूसरे घर यानि की कुंभ राशि में चले जाएंगे। मकर संक्रांति के साथ ही दिन अब तिल.तिल यानि धीमे.धीमे बड़े होने लगेंगे। जबकि रात धीरे.धीरे छोटी होने लगेंगी। साथ ही मकर संक्रांति के साथ ही सर्दी का कम होना भी प्रारंभ हो जाएगा। 14 जनवरी की रात्रि 2 बजकर 6 मिनट पर धनु से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी को प्रातरूकाल पुण्य पर्वकाल सुबह 7 बजकर 19 मिनट से प्रांरभ होकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। विशेष पुण्य पर्वकाल सुबह 7 बजकर 19 मिनट से सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह स्नान और दान पुण्य करने का श्रेष्ठ समय होता है। इस दिन तिलए खिचड़ीए गुड़ए कंबल आदि दान किया जाता है।
Jan 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









