शीतलहर से फिर कांपे शहरवासी

Jan 14 2020


                                 

ग्वालियर। मंगलवार को कोहरा बारिश के कणों के रूप में बरसता रहा। पेड़ों की टहनियों से कोहरा बूंद बनकर जमीन पर गिरा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण आखों की रोशनी कुछ दूरी पर ही ठहर रही थी। इधर अलसुबह से ही छाए कोहरे के कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों की हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं दिनभर शीतलहर चलती रहींए जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। लगातार बदल रहे मौसम के कारण और सर्दी ने लोगों की दिनचर्चा को बदल दिया है। सेहत के लिए अच्छा माना जाने वाला सर्दी का मौसम अब बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भारी पडऩे लगा है। बच्चे जहां सर्दी.खांसी की चपेट में आए हैं।
वहीं बुजुर्गों में अब हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गयाहै। मौसम विभाग का मानना है कि यदि दिन के तापमान में और गिरावट होती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बादलों के कारण चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ा है।                     
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर जिले में आगामी 24 घंटे में गरज.चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाओं के कारण अभी दो दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। हवा की दिशा बदलने के बाद तेज ठंड का दौर फिर शुरू होगा।