पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व ग्वालियर। पंजाब के मुख्य पर्व लोहड़ी की धूम ग्वालियर के पंजाबी समाज मैं बड़े ही धूमधाम से मनाई गई किसी ने अपनी पुत्र वधू के आगमन की पहली लोहड़ी तो किसी ने अपने घर में जन्मे नन्हे बालक की पहली लोहड़ी पर रिश्तेदारों एवं मित्र गणों एवं समाज को आमंत्रित कर सामूहिक लोहड़ी पूजन कर रेवड़ी मूंगफली एवं मक्की के दाने व गजक का प्रसाद वितरण किया जैसे आदर्श कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष ने अपने पुत्र विनय एवं निशा को पुत्र कुशान के पैदा होने पर तो वही देवकीनंदन अरोड़ा ने अपने पुत्र वधू के आगमन की पहली लोहड़ी तो इसी के साथ सुभाष नागपाल ने अपने दोनों पुत्रों के विवाह के उपलक्ष में लोहड़ी पर्व बड़ी धूम.धाम से मनाया।

Jan 14 2020