स्वास्थ्य शिविरों का लाभ आदिवासी बाहुल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी मिले . मंत्री श्री यादव आयुष्मान भारत स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ परीक्षण एवं उपचार
Jan 13 2020
ग्वालियर 13 जनवरी पशुपालनए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई विकासखण्ड घाटीगाँव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 416 रोगियों की जाँच परीक्षण कर 22 रोगियों में विभिन्न बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर जिला मुख्यालय रेफर किया गया। साथ ही 50 मरीजों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
मंत्री श्री यादव ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बरई क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण शिविर का लाभ अधिक से अधिक क्षेत्रीय जनता तक पहुँचे। इस प्रकार के शिविरों का प्रचार.प्रसार कर लोगों को जानकारी दी जाए। श्री यादव ने कहा कि शिविर में जो गंभीर मरीज आए हैं उनका परीक्षण कर निरंतर फोलोअप भी हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्षय रोगों के मरीजों के परीक्षण एवं उपचार हेतु भी शिविर आयोजित करें। पाए जाने वाले मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।
शिविर में श्री भीकम सिंह यादवए श्री बदन सिंह कौरवए श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जरए श्री अतर सिंह यादवए श्री दर्शन सिंह जनपद अध्यक्ष घाटीगाँवए चांद खांए विजय पटेलए सरनाम सिंह कौरवए राजेश रावतए अनुविभागीय अधिकारी घाटीगाँव श्री यूसुफ कुर्रेशीए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् मृदुल सक्सेनाए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉण् अमरीश गुप्ता आदि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् मृदुल सक्सेना द्वारा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉण् अमरीश गुप्ताए हृदय रोगए अस्थि रोगए मानसिक रोगए कैंसर रोग विशेषज्ञए बाल रोग विशेषज्ञए स्त्री रोग विशेषज्ञए नेत्र रोगए नाक.कान.गला एवं आयुष विशेषज्ञों तथा सर्जन द्वारा रोगियों की जांच कर उपचार किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









