मुरार श्मशान के अंदर विधायक निधि से बनने जा रही सीसी रोड का विधायक श्री गोयल ने किया भूमिपूजन
Jan 13 2020
ग्वालियर 13 जनवरी आज सुबह 11 बजे वार्ड 23 के अंतर्गत मुरार स्थित श्मशान घाट में पहुंच मार्ग सुलभ बनाने के लिये विधायक निधि से बनने जा रही सीण्सीण् रोड का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक श्री मुन्नालाल गोयल द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विधायक श्री गोयल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुरार क्षेत्र बहुत बड़ा है। इस श्मशान पर दूर.दराज से लोग अन्तिम संस्कार हेतु आते हैं। वर्तमान में दाह संस्कार हेतु मुख्य मार्ग से चबूतरे तक जमीन उबड़ खाबड़ होने के कारण लोगों को वहां आने.जाने में असुविधा हो रही थी । अब यह मार्ग बन जाने के बाद अन्तिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को असुविधा नहीं होगी ।
विगत दिनों विधायक श्री गोयल द्वारा शमसान का अवलोकन किया गया था। मौके पर विधायक श्री गोयल ने मेन गेट से चबूतरे तक बनने वाले सीण्सी रोड हेतु अपनी विधायक निधि से राशि देने हेतु स्वीकृति प्रदान की थी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सर्वश्री मुरारी लाल ओझाए श्रीमती विद्यादेवी कौरवए मोतीलाल यादव यागेश अग्रवालए महेश कौरव मोहनसिंहए संजय गोस्वामी नरेन्द्र खटीक अरूण भिण्डिया धर्मेन्द्र कटारे सुनील कौशल नगर निगम की ओर उपायुक्त एण्पीण्एस भदौरिया क्षेत्राधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









