समाज सेवा, महिला सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिए 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार आवेदन पत्र २२ जनवरी तक आमंत्रित ग्वालियर 13 जनवरी 2020 महिलाओं को समाज सेवा, महिला सुरक्षा, वीरता तथा साहस के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर व्यक्तिगत एवं संस्थागत कार्यों में प्रोत्साहित करने हेतु 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसके लिए २२ जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजीव सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरता के क्षेत्र में रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इसमें एक लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार दिया जायेगा, इसमें भी एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। समाज सेवा के क्षेत्र में ही व्यक्तिगत एवं संस्था को विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार में एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, नारी सम्मान की रक्षा हेतु पुरूष एवं महिला को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तर पर एक लाख रूपए एवं जिला स्तर पर ५० हजार रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिंह ने बताया कि साहसिक कार्य हेतु पुरूष एवं महिला को अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु साहसिक कार्य करने पर पुरूष एवं महिला को राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार में एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट 222.द्वश्च2ष्स्र.द्वद्बह्य.द्बठ्ठ से अपलोड कर प्राप्त की जा सकती है। विभिन्न पुरस्कारों के लिए मापदण्ड के अनुसार प्रमाणित दस्तावेजों सहित प्रस्ताव २२ जनवरी २०२० तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आमंत्रित किए गए हैं।
Jan 13 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









