स्वच्छता के सुर कार्यक्रम में लाइव प्रस्तुति देगें बाॅलीवुड के प्रख्यात गायक श्री जावेद अली

Jan 13 2020

 


ग्वालियर  13 जनवरी 2020-  स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के प्रति ग्वालियर शहर के नागरिकों को जागरूक करने के लए नगरीय प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा 15 जनवरी 2020 को सायं 6ः00 बजे से स्वच्छता के सुर कार्यक्रम का आयोजन मोती महल स्थित बैजाताल के तैरते रंगमंच पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बाॅलीवुड के प्रख्यात गायक कलाकार श्री जावेद अली होगें। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्मार्ट सिटी ग्वालियर के संयोजन में किया जा रहा है।
    निगमायुक्त श्री संदीप माकिन एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महीप तेजस्वी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के प्रति हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी व सजगता के साथ करना चाहिए तथा अपने घर, गली मोहल्ले एवं काॅलोनी के साथ ही शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। वर्तमान में देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत क्यूसीआई टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है तथा ग्वालियर में भी शीघ्र ही सर्वेक्षण टीम के सदस्यों द्वारा स्वच्छता का सर्वे किया जायेगा। इसके साथ ही सर्वेक्षण के दौरान शहर के नागरिकों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। जिसके आधार पर शहर की स्वच्छता रैंकिंग तय की जायेगी।
    निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि फीडबैक के आधार पर अभी ग्वालियर शहर प्रदेश में चैथे पायदान पर चल रहा है। शहर के नागरिकों की सजगता एवं शहर के प्रति जागरूकता से ग्वालियर शहर नम्बर एक स्थान पर आ सकता है। शहर के सभी नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर शहर की उच्चतम रैंक के लिए सकारात्मक फीडबैक स्वच्छता एप के माध्यम से दर्ज कराना चाहिए।
    इसी के तहत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भी ग्वालियर में नागरिकों की जागरूकता के लिए स्वच्छता के सुर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बाॅलीवुड के प्रख्यात गायक कलाकार श्री जावेद अली और उनकी टीम द्वारा बैजाताल के मंच पर लाइव प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निशुल्क है, लेकिन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नागरिकांे को स्वच्छता एप डाउनलोड करके उसका स्क्रीन शाॅट दिखाकर ही प्रवेश दिया जायेगा। कार्यक्रम में शहर के सभी महाविद्यालयों एवं विश्व विद्यालय के छात्र स्वच्छता से संबंधित होर्डिंग, बैनर एवं तखतीयां बनाकर लायेगें और प्रवेश पायेगें।