कर्मचारियों को दिया हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन से आग बुझाने का प्रषिक्षण
Jan 13 2020
ग्वालियर 13 जनवरी 2020- नगर निगम ग्वालियर द्वारा फायर अमले में एक और नई हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन शामिल की है। जिसका प्रशिक्षण फायर कर्मियों को आज सोमवार को दिया गया। प्रशिक्षण देने के लिए कंपनी के कर्मचारी दिल्ली से ग्वालियर आये हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी फायर श्री केशव चैहान सहित फायर अमला एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी श्री चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कई बहुमंजिला इमारत बन चुकी हैं। चुंकि कोई दुर्घटना होती थी तो फायर अमला उस बहुमंजिला में आग बुझाने के लिए काफी प्रयास करना पडता था तथा बचाव कार्य में काफी समस्या आती थी। उसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने 4 करोड़ 98 लाख रूपये की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन क्रय की है। यह मशीन 15 मंजिला उंची इमारत तक की आग बुझा सकेगी जिसका प्रशिक्षण एक माह तक दमकल कर्मियों को दिया जा रहा है।
श्री चैहान ने बताया कि प्लेटफार्म मशीन 52 मीटर ऊंचाई तक लगी आग बुझायेगा। यह मशीन 3 हजार लीटर प्रति मिनट पानी फेंककर आग बुझा सकती है साथ ही 5 से 8 लोगों के खडे होने की सुविधा है प्लेटफार्म पर और इसमें अलग से एक नोजल लगा हुआ है जिसमें पाइप फिट कर दमकल कर्मचारी ऊपर इमारत मंे प्रवेश कर आग बुझा पायेगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









