ग्वालियर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नागरिक करें सक्रिय सहभागिता: निगमायुक्त श्री माकिन

Jan 13 2020



ग्वालियर  13 जनवरी 2020-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में ग्वालियर शहर की उच्च रैंक के लिए शहर के सभी नागरिकों की सक्रीय सहभागिता अति आवशयक है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर शहर को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के लिए तेजी से अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इसके साथ ही शहर के नागरिक भी शहर को साफ व स्वच्छ रखने के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें व शहर के नागरिक होने के नाते शहर के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन भी करें।
    नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने एवं हमारा शहर सुंदर कैसे दिखे इसके लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें शहर की दीवारों व फ्लाई ओवर की दीवारों पर सुंदर सुंदर चित्रकारी की जाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़कों के डिवाइडरों का भी रंग रोगन किया जाकर उन्हें सुंदर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में मुख्य सड़कों पर जहां जहां कचरा ठिया थे उन्हें व्यवस्थित कर सैल्फी पाॅइंट बनाया जा रहा है।
    शहर की सड़कांे की स्वच्छता के लिए सभी प्रमुख सड़कों पर रोड़ मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई कराई जा रही है, तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से प्रत्येक घर से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाकर ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से लेंडफिल साइड केदारपुर भेजा जा रहा है। वहां कचरे से जैविक खाद, फियूल सहित अन्य उत्पाद बनाये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक व पाॅलीथिन कचरे से अलग कराकर व अभियान चलाकर पाॅलीथिन जप्त की जा रही जो कि बामोर स्थित प्लांट पर भेजी जाकर उसका सड़क निर्माण एवं पेवर ब्लाॅक्स बनाने के लिए पुर्नउपयोग किया जा रहा है।
      इसके साथ ही शहर से निकलने वाले भवन निर्माण के मलवे का भी पुर्नउपयोग नगर निगम द्वारा बेहतर तरीके से किया जा रहा है। जिसमें निगम द्वारा मलवे को शहर से उठवा कर नया गांव स्थित प्लांट पर भिजवाकर उससे पेवर ब्लाॅक्स एवं फिलींग मटेरियल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा सीवर के पानी को भी ट्रीटेड कर उसका पुर्नउपयोग किया जा रहा है। जिसमें फूलबाग जलविहार के पीछे बनाये गए 1 एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर सीवर के पानी को ट्रीट किया जाकर उसका पुर्नउपयोग बैजाताल में नौकायान एवं शहर के डिवाइडरांे पर लगे पेड पौधों की सिंचाई एवं चैराहों व मूर्तियों की धुलाई के लिये किया जा रहा है।   
    स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये शहरवासी अधिक से अधिक दें आॅनलाइन फीडबैक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में अलग अलग सर्वे के आधार पर शहर की रैंकिंग की जायेगी। जिसमें शहरवासियों द्वारा आॅनलाइन फीडबैक के भी अलग से अंक हैं। इसी को देखते हुए शहर के अधिक से अधिक नागरिकों को अपने शहर ग्वालियर को सर्वेक्षण में उच्चतम रैंक दिलाने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 एप के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित 7 सवालों के सकारात्मक जबाव आॅनलाइन दर्ज कराने हैं। इसी आधार पर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक प्रदान की जावेगी।