मकर संक्राति कल मनाई जायेगी ग्वालियर। नववर्ष 2020 में मकर संक्राति की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को नहीं है बल्कि 15 जनवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। माघ मास में स्नान और दान का बहुत ही महत्व माना गया है। इस मास में शीतल जल में स्नान मात्र से ही भगवान श्रीहरि विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विधान है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि मकर संक्रांति के समय से देवताओं का दिन प्रारंभ हो जाता है। सूर्य देव जब सूर्योदय से पूर्व जिस दिन मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 2020 सूर्य देव 15 जनवरी के तड़के मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। एक तरह से देखा जाए तो 14 जनवरी को सूर्यास्त के बाद सूर्य मकर में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए स्नान, दान आदि कार्य अगले दिन सुबह ही होगा। मकर संक्रांति के लिये सजी पतंगों की दुकानें शहर में मकर संक्रांति के त्योहार के मद्देनजर सभी दुकानें रंग-बिरंगी पतंगों से पूरी तरह सजकर तैयार है। साथ ही मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी करने की भी परंपरा है। पतंग प्रेमी भी इसका साल भर इंतजार करते हैं। मकर संक्रांति और काइट फेस्टिवल के चलते ग्वालियर शहर में पतंग की दुकान पर कई वैरायटी वाली पतंगों की बहार है। इस बार तिरंगा पतंग ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं चांद तारा पतंग की भी खास डिमांड हैं। उधर बच्चे मेटल पन्नी वाली फैंसी पतंगों के साथ ही कार्टून वाली पतंगें पसंद कर रहे हैं।
Jan 13 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









