स्वच्छता के सुर कार्यक्रम में लाइव प्रस्तुति देगें बॉलीवुड के गायक जावेद अली बैजाताल पर तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी

Jan 13 2020

 

 

ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के प्रति शहर के नागरिकों को जागरूक करने के लिए 15 जनवरी शाम 6 बजे से स्वच्छता के सुर कार्यक्रम का आयोजन मोती महल स्थित बैजाताल के तैरते रंगमंच पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के प्रख्यात गायक कलाकार जावेद अली होगें। 
कलेटर अनुराग चौधरी, निगमायुक्त संदीप माकिन ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के प्रति हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी ईमानदारी व सजगता के साथ करना चाहिए तथा अपने घर, गली मोहल्ले एवं कॉलोनी के साथ ही शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। वर्तमान में देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत यूसीआई टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। ग्वालियर में भी शीघ्र ही सर्वेक्षण टीम के सदस्यों द्वारा स्वच्छता का सर्वे किया जायेगा। इसके साथ ही सर्वेक्षण के दौरान शहर के नागरिकों से भी फीड बैक लिया जा रहा है।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के गायक कलाकार जावेद अली और उनकी टीम द्वारा बैजाताल के मंच पर लाइव प्रस्तुती दी जायेगी। कार्यक्रम मं ेप्रवेश निशुल्क है, लेकिन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नागरिकों को स्वच्छता एप डाउनलोड करके उसका स्क्रीन शॉट दिखाकर ही प्रवेश दिया जायेगा।