भगवान नेमीनाथ चरित्रम नाटक का मंचन आज ग्वालियर। श्री 2500वॉ भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव न्यास के तत्वाधान में देश भर में जैन नाटय मंचन के क्षेत्र में वियात हरिद्वार की सुषमा कौशिक की टीम के द्वारा भगवान नेमीनाथ चरित्रम नृत्य नाटिका का मंचन 14 जनवरी को सायं 7 बजे से होगा। न्यासके अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र कुमार गंगवाल एवं जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि भगवान नेमीनाथ के जीवन पर आधारित नेमी राजुल संवाद की इस नृत्य नाटिका का मंचन करने के लिए हरिद्वार से लगभग 15 कलाकार आयेंगे। न्यास के सचिव शरद गंगवाल ने सभी से आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Jan 13 2020