पूर्व दस्यू ने दी धमकी, राजनीति की तो ठीक नहीं होगा मामला भितरवार में हुए डबल मर्डर का ग्वालियर। नाली के विवाद पर हुए डबल मर्डर के मामले में सोमवार की सुबह पीएम हाउस पहुंचे पूर्व दस्यू मलखान सिंह ने धमकी दी है कि इस मामले में अगर राजनीति की तो ठीक नहीं होगा। उनका आरोप था कि इस मामले में प्रदेश सरकार का एक मंत्री मृतक पक्ष पर मामला दर्ज कराना चाहता है। ज्ञात हो कि रविवार को भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ में नाली के विवाद में हुई जय सिंह परिहार और बादाम सिंह की हत्या के मामले में दूसरा पक्ष प्रदेश सरकार के एक मंत्री की मदद से मृतक परिजनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराना चाहता है जो कि गलत है और अगर पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया तो यह ठीक नहीं होगा। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस ने भी पीएम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।
Jan 13 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









