प्रताडऩा से तंग आकर दी थी प्रहलाद ने जान ग्वालियर। जुए में हार के बाद उधार दिए रुपए पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कई गुना ज्यादा ब्याज वसूलने के बाद भी कर्जा पटा नहीं, इससे तंग आकर ही प्रहलाद पुत्र मुलायम यादव ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी साहूकार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। बावन पायगा निवासी प्रहलाद पुत्र मुलायम यादव ने वर्ष 2017 में ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक मोतीमहल में काम करता था और उसकी दोस्ती जेके उर्फ राजू जैन से थी। राजू ने पहले उसे जुए की आदत डाली और जुए में हार के बाद उसने ही कर्जा दिया और ब्याज पर ब्याज लगाकर 45 लाख रुपए कर दिया। इसके बाद कर्जा वसूलने के लिए उसका वावन पायगा स्थित घर भी बेच दिया और पत्नी के पूरे जेवर भी बेच दिए। इसके बाद भी उसका कर्जा नहीं पटा था। जिससे तंग आकर ही प्रहलाद ने ट्रेन से कट कर जान दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 13 2020