एसपी ने दिए निर्देश सख्ती से नहीं सहयोग से सुधारे यातायात
Jan 13 2020
ग्वालियर। शहर में यातायात को व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस द्वारा शुरु किए गए जागरुकता सप्ताह का आगाज करते हुए पुलिस कप्तान ने साफ कहा कि किसी भी योजना को यदि ठोस अंजाम तक पहुंचाना है तो फिर सख्ती नहीं सहयोग का मार्ग अपनाना बेहतर होता है, ऐसे में यातायात को सुधारने में भी पुलिस को बेवजह सख्ती न दिखाकर नागरिकों से सहयोगात्मक भूमिका अदा करने पर जोर देना चाहिए, क्योंकि चालान जैसे नियमों से क्षणिक डर तो रहता है, परंतु लोग इसे व्यवस्था को आत्म सात करें और दिल से इस पर अमल करें तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
श्री भसीन ने कहा कि यातायत नियमों का पालन करने से यातायात तो सुचारू चलेगा ही, लेकिन हम और आप भी सुरक्षित रहेंगे। इसकी आदत अपने आप से ही शुरू करना होगी। तभी हम दूसरों को इसके लिए जागरूक कर सकते है। यातायात सुधार के लिए चालान करना आखिरी हथियार होना चाहिए। साथ ही चेकिंग प्वाइंट पर प्रबुध जनों के साथ सम्मान जनक व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान एसपी ने छह माह में किए गए सुधार से मिली सफलता पर यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी बधाई देते हुए कहा। कि जिस तरह से आपने प्रयास किए। उससे कई स्थानों पर लगने वाले जाम से आम नागरिकों को राहत मिली है।
एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर का यातायात व्यस्थित रहे इसके लिए यातायात पुलिस तो तैनात रहती है, इसके साथ ही जब भी ऐसी स्थिति बनती है तो थाना पुलिस भी इसके लिए तत्पर रहे और जहां पर भी जाम के हालात बने, वहां पर पहली प्राथमिकता जाम को हटवाने की रहनी चाहिए। इसके लिए अपने जवानों को भी लगातार समझाइश दे।
इस बार यातायात सुधार के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और उनके साथ कार्ययोजना बनाकर उन स्थानों को चिंह्ति किया जाएगा, जहां पर यातायात में सबसे ज्यादा परेशानी आती है और जल्द ही उन स्थानों पर यातायात में बाधक समस्या का समाधान कर यातायात को व्यवस्थित किया जाएगा।
पिछले छह माह में यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से मुरार, हजीरा और पाटनकर बाजार में जो प्रयास हुए है, उनसे इन स्थानों पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिली है। जल्द ही इसी तरह अन्य स्थानों पर प्रयास कर जाम का कारण बनने वाले ठेलों को हॉकर्स जोन में व्यवस्थित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









