मेला रंगमंच पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सराहा वैष्णवी का डांस
Jan 13 2020
ग्वालियर। नन्ही सी वैष्णवी के कदमों की ताल को देखकर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी एवं विधायक मुन्नालाल गोयल भी कह उठे वाह। यह दृश्य था ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित डांस कॉम्पटीशन में बच्चों के लाइव परफोर्मेन्स का।
ग्वालियर व्यापार मेला एवं शिल्प बाजार के तत्वाधान में नृत्य साधना एवं प्रतिभा मंच द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों का डांस कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। जिसमें अनेक छोटे-छोटे, प्यारे-प्यारे, नन्हे मुन्ने बच्चों ने डांस की लाइव परफोरमेन्स दी। इस अवसर पर लाल का बाजार निवासी बेवी वैष्णवी अग्रवाल सुपुत्री सविता विपिन अग्रवाल ने जब अपनी प्रस्तुति दी तो प्रांगण में उपस्थित अथितियों के साथ ही अन्य सैलानियों ने भी दांतों उंगली दबा ली तथा वैष्णवी के परफोर्मेन्स पर सभी वाह वाह कह उठे। द फ्लाई डांस अकादमी एवं वी वाइरस डांस अकादमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का अगला चरण 15 जनवरी 2020 को गांधी शिल्प बाजार में आयोजित किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









