लाला लोई लोहड़ी पर्व धूमधाम से मना

Jan 13 2020

 
 
ग्वालियर। घरों के बाहर लकड़ी और कंडों से लाल लोई व लोहड़ी सजाई गई जिसे सूरज ढलने के साथ ही खुशियां मनाते हुए अग्नि प्रज्वलित कर मनोकामनों मांगी गयीं।  आज लोहड़ी के पर्व पर गुरुद्वारे में परिवार की खुशहाल और सुख समृद्धि के लिये अरदास की गई। सिंधी समाज में त्योहर की खुशीछाई रही। लोहड़ी और लाला लोई का पर्व मनाया गया। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। सोमवार को सुबह से पंजाबी व सिख समाज के लोग गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास करते हुए दान कर लोहड़ी के पर्व को मनाया गया।

सिंधी समाज के लोग लाला लोई घरों के बाहर सजाने के लिये सुबह से जुटे रहे और घरों में व्यंजन बनाए गये। कहा जाता है कि परिवार की सुख समृद्धि और वंश बढ़ाने के लिये सिंधी समाज के लोग लाला लोई की अग्नि प्रज्वलित कर मनोकामना मांगते हैं तो पंजाबी समाज के लोग लोहड़ी का पर्व मनाते हैं, जिस घर में कोई शुभ कार्य होता है या फिर पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है उस घर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।