अवैध शराब सहित कंटेनर पकड़ा, ४ लाख की शराब बरामद
Jan 13 2020
ग्वालियर। अवैध शराब लेकर आ रहे एक कंटेनर को कंपू थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिवपुरी लिंक रोड़ स्थित वाटर पार्क के पास पकड़ा है। पुलिस को कंटेनर को पकडऩे के लिए दो किलोमीटर पीछा करना पड़ा, हालांकि कंटेनर का चालक पुलिस से बच निकला। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर तलाशी ली तो उसमें चार लाख रुपए कीमत की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने कंटेनर चालक की तलाश में सर्चिंग करना शुरू कर दिया है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।
सीएसपी रजत सकलेचा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कंटेनर अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही कंपू थाना प्रभारी विनय शर्मा ने चिरवाई नाके पर घेराबंदी कराई और इसी बीच कंटेनर क्रमांक एचआर ५५ एक्स २८५१ आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, कंटेनर चालक को भागते देखकर पुलिस ने पीछा किया और शिवपुरी लिंक रोड स्थित वाटर पार्क के पास पुलिस घेराबंदी में फंसता देखकर चालक कंटेनर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें चार लाख रुपए कीमत की करीब १०४ पेटी अंग्रेजी शराब की मिली। शराब बरामद होते ही पुलिस ने कंटेनर को जब्ती में लेकर चालक की तलाश में सर्चिंग की, लेकिन चालक हाथ नहीं लगा।
पुलिस को शंका है कि जिस तरह से कंटेनर चालक अपने वाहन को वाटर पार्क के पास खड़ा कर भागा है, उससे वाटर पार्क संचालक की भूमिका हो सकती है। शंका के आधार पर पुलिस वाटर पार्क संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का मानना है कि पूरा कंटेनर अवैध शराब से भरा हुआ निकला था और जगह-जगह माल उतारने के बाद चिरवाई नाका पहुंचा है। अब नंबर के आधार पर पुलिस मालिक और चालक की तलाश कर रही है। जिससे पता चल सके कि इस कारोबार में कौन-कौन शामिल है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-शराब से भरे कंटेनर को पकडऩे में थाना प्रभारी कंपू विनय शर्मा के साथ ही एसआई महेन्द्र कुमार, एएसआई हजूरी लाल शर्मा, प्रधान आरक्षक रामकुमार शुक्ला, मानिक राव भौसले, आरक्षक केशव कुमार, अजय कुमार शर्मा और सैनिक मनोज राजौरिया की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









