पीएससी परीक्षा में जैकेट, स्वेटर की रही अनुमति, घड़ी, बेल्ट निकलवाए
Jan 12 2020
ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की राÓय सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए जहां कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। मु य द्वार पर चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने परीक्षार्थियों की जाकेट उतरवाकर तलाशी ली, तो बेल्ट, घड़ी और कानों के रिंग बाहर निकलवा दिए। सर्दी को देखते हुए परीक्षार्थियो को जाकेट और स्वेटर पहनने की अनुमति दी गई। रविवार को शहर के 64 केंद्रों पर पीएससी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो दो पालियों में शाम 4 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से परीक्षार्थी पहुंचे जहां 9 बजे से प्रवेश दिया गया और 12.&0 बजे परीक्षा खत्म हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.&0 बजे से शुरू हुई जो शाम 4.&0 बजे तक चली
रविवार को सुबह से ही परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाने के लिए परीक्षा सेंटरों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, परीक्षार्थी कोई आपत्तिजनक सामग्री केंद्र में नहीं ले जा सकें, इसके लिए & चेकिंग प्वाइंट बनाए गए, पहले चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग करते हुए परीक्षार्थियों के बाले, बेल्ट, घड़ी, रक्षा सूत्र सहित आपत्तिजनक सामग्री निकलवाई गई और दूसरे प्वाइंट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और फोटो का मिलान किया गया। इसके बाद तीसरे प्वाइंट पर चेकिंग कर प्रवेश दिया गया। इस दौरान नकल रोकने के लिए लाइंग स्क्वाड भी निगरानी करते हुए वीडियोग्राफी की जा रही थी।
अफसर भी करते रहे निगरानी
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह की गड़बड़ी और फर्जीवाडा न हो इसके लिए परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही प्रशासनिक व पुलिस अफसर नजर रखे हुए हैं और केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे थे। रविवार सुबह कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस कप्तान नवनीत भसीन, एडीएम किशोर कान्याल, परीक्षा नोडल अधिकारी टीएन सिंह सहित स ाी एसडीएम परीक्षा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया।
सामान रखने की थी व्यवस्था
पीएससी का एक्जाम देने वाले परीक्षार्थियों को परेशान न होना पड़े इसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सामान रखने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। इस परीक्षा में कई परीक्षार्थी बाहर से परीक्षा देने के लिए आए थे और उन्हें अपना लगेज, मोबाइल व सामान रखने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़े, जिसे देखते हुए प्रत्येक सेंटर पर एक कमरा बनाया गया था, जिसमें कर्मचारी सामान जमा कर पर्ची दे रहे थे।
नि:शक्तों के लिए रहा विशेष इंतजाम
परीक्षा के दौरान नि:शक्तजनों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। आज सुबह परीक्षा में बैसाखी के सहारे परीक्षार्थी धर्मेद्र पहुंचा तो वहां मौजूद केन्द्राध्यक्ष ने कतार से बाहर निकालकर सहारा देकर चेकिंग कर केन्द्र में बैठाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









