वृद्ध का शव मिला

Jan 12 2020

ग्वालियर। कमलाराजा अस्पताल गेट के पास एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। वृद्ध की उम्र करीब 65 से 70 साल के करीब थी और पुलिस का मानना है कि वृद्ध की मौत बीमारी और सर्दी लगने से हो सकती है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि वह कौन था और कहां का रहने वाला है।