पारा और गिरेगा, बढ़ेगी सर्दी

Jan 12 2020

ग्वालियर। कम पारा और सर्द हवा भले ही लोगों को परेशान कर रही हो, लेकिन धूप के सुबह से पैर फैलाते ही अब सुकून का अहसास है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग जो बयान दे रहा है, वह फिर शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। अभी दो रोज तो शीतलहर का सामना करना ही पड़ेगा, वहीं इसके बाद आसमान पर घने बादलों के साथ बरसात के संकेत हैं। पूर्वी राजस्थान में बन रहा सिस्टम फिर से शहर में सक्रिय होना शुरु हो जाएगा। इससे पारे में भी बड़ी गिरावट आएगी। आज न्यूनतम पारे में कुछ बढ़ोतरी जरूर दर्ज हुई और यह कल &.9 के मुकाबले 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रता में बढ़ोतरी हो जाने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई जिससे सुबह गलाव जैसी स्थिति बनी रही। फिलहाल धूप निकलने के बाद भी ठंड से Óयादा बचाव के संकेत नहीं हैं।
 मौसम के जानकारों का कहना है कि फिलहाल एक सिस्टम पश्चिमी राजस्थान में बन रहा है, लेकिन इसका Óयादा प्रभाव शहर के मौसम पर नहीं पड़ेगा, लेकिन पूर्वी राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात के सक्रिय होते ही शहर में बादल छा जाएंगे ऐसे में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा पर ब्रेक लग जाने से शीतलहर से तो छुटकारा मिलेगा, लेकिन तेज हवा के साथ पानी और ओले मौसम का हाल बिगाड़ देंगे। यह हालात तीन से चार दिन कायम रहने के बाद तेज धूप खिल जाएगी, तब ठिठुरन का अहसास लगभग खत्म हो जाएगा।