स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एकता का संदेश देकर निकाली रैली

Jan 12 2020

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद की जयंती भारत विकास परिषद रविवार को युवा दिवस के रूप में मना रही है, जिसके चलते  सुबह 10 बजे चेतकपुरी स्वामी विवेकानंद प्रतिमा से दौड़ व रैली का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया। धावकों ने दौड़ लगाते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वह शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं और नई ऊर्जा के साथ आगे बढें़, इसके साथ ही एलएनआईपीई से एकता दौड़ निकाली गई। भारत विकास परिषद ने युवाओं का स मान भी किया। इस मौके पर आलोपी बंसल, रविन्द्र नायक, दीपा मल्होत्रा सहित कई लोग मौजूद थे। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज सुबह निकाली गई रैलियों का आयोजन किया गया। आज सुबह थाटीपुर से रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं और ब"ाों ने स्व'छता का संदेश दिया, यह रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विवेकानंद प्रतिमा पर आई जहां माल्यार्पण किया गया। भारतीय सिंधु सभा की युवा शाखा द्वारा युवा समाजसेवियों का स मान किया गया।
उधर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने रविवार को विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में थाटीपुर स्थित विवेकानंद चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक पूरा दर्शन है, हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। यही नहीं आने वाली पीढ़ी को भी विवेकानंद के जीवन के संबध में जानकारी देनी चाहिए। आज जिस तरह का वातावरण है उसमें विवेकानंद द्वारा दिए गए उपदेश काफी सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष रामनारायण, कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी लतीफ खां मल्लू, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप कौरव, कुलदीप चौहान, रघुराज सिंह राजपूत, संतोष दास, बादल मजूमदार, सुनिल राय, जॉय मुखर्जी, सुनिल सोनी, रवि चौकोटिया व चतुर्भुज धनोलिया सहित तमाम लोग मौजूद थे।