स्व. प्रधानमंत्री लाल बाहादुर शास्त्री ने किया था आव्हान

Jan 11 2020

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी ग्वालियर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर पड़ाव चौराहा स्थित शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्ंपाजंली अर्पित की। सभा की अध्यक्षता शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने की। उपस्थित कांग्रेसजनो ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री  की प्रतिमा पर माल्यपर्ण नमन किया। इससे पहले शास़्त्री जी की प्रतिमा को स्नान कराकर साफ किया गया। 
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जैसे महापुरूषो के त्याग और बलिदान के कारण ही आज भारत देश का अपना एक इतिहास है, शास्त्री जी ने देश की आजादी की लड़ाई में बिट्रिश शासन को उखाड़ फेकनें में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री के रूप मे जय जवान जय किसान का मूल मंत्र देकर इस देश में सैनिको का स मान बढ़ाया, किसानो का मान बढ़ाया। देश की सीमांओ की रात दिन देश के जवान सुरक्षा करते है वही किसान खेतो में खाद्यांन उत्पादन करके भारत के नागरिको को खाद्यांन उत्पन्न कराता है, किसान और जवान भारत की है शान। 
पुष्पांजली सभा में मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, अशोक प्रेमी, श्याम सिंह चौहान, जेएच जाफरी, प्रवक्ता आनंद शर्मा, गुरूमुख करोसिया, सरमन राय, मेहबूब खां चेनवाले, छाउलाल यादव, श्रीमती विद्यादेवी कौरव,  विनोद कुमार जेन, मुनेन्द्र भदोरिया,  सुरेश पहलवान, दिनेश जेन, संजीव दीक्षित, तरूण यादव, अनुप तिवारी, रूची ठाकुर आदि शामिल थे।