बाइक रैली निकालकर शहरवासियों को ट्रेफिक नियम समझाये
Jan 11 2020
ग्वालियर। लालबत्ती पर वाहन निकालने वालों पर आज पुलिस सुबह से ही स त नजर रही तो वहीं हेलमेट नहीं पहनने वालों को समझाइश देते हुए नजर आई। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थानों के थाना प्रभारी ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतर आए। आज सुबह 2 घंटे तक पुलिस ने चेकिंग की। इसके बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए। शनिवार को बाइक रैली निकालकर शहरवासियों से अपील की गई कि वह शहर की
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियमों को अपनाएं।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे और सड़क हादसों में किसी की जान न जाए, जाम से लोगों को मुक्ति मिले इसके लिए ट्रैफिक सप्ताह का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसे हरी झंडी पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने दिखाई। इस रैली में पुलिस के जवान, अफसर हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाते समय नियमों की समझाइश दे रहे थे तो वहीं कई जगह चेकिंग अधिकारियों ने 2 घंटे तक चालानी कार्रवाई की। इस मौके पर बाइक रैली प्रेस्टीज कॉलेज से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए फूलबाग पर आकर समाप्त हुई।
यह रहे मौजूद-शनिवार को शुरु हुई यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी पुलिस कप्तान ने दिखाई, इसके साथ ही एएसपी सतेन्द्र सिंह, पंकज पाण्डे, डीएसपी नरेश बाबू अन्नोटिया, आर एन त्रिापाठी, आरआई अरविंद दांगी, मनोज साहू सहित ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
चेकिंग में शालीनता का व्यवहार करें
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के साथ शालीनता का व्यवहार करें और बेवजह किसी को परेशान न करें। यह बात शनिवार को ट्रैफिक सप्ताह के पहले दिन निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने कही। उन्होने कहा कि चेकिंग कर रहे अधिकारी बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ स ती सेपेश आएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सप्ताह भर तक जागरुक अभियान चलाएं। वाहनों में रिफलेक्टर लगाने के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी कड़े कदम उठाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









