सर्दी से राहत नहीं, धूप देखकर दम जरूर मिला
Jan 11 2020
ग्वालियर। उत्तरी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं का दम लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शहर शीत लहर की चपेट में हैं। वहीं इसके चलते शनिवार को न्यूनतम पारा मात्र 3.9 डिग्री सेल्सियस रह गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। यही नहीं सुबह से ही सूरज ने अपनी किरणें बिखेर दीं, लेकिन यह सर्द हवा के सामने बेदम साबित हो रही हैं। हालांकि सूरज को देखकर लोगों को दम जरूर मिला, परंतु सर्दी से राहत नहीं। वहीं मौसम के जान कारों का यह कहना है कि आने वाले दो दिन तक और कंपकंपाहट से छुटकारा मिलने वाला नहीं। मौसम विभाग का कहना है कि अब तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान पर बादलों की आवाजाही कायम थी, जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाएं शहर में प्रवेश नहीं कर पा रहीं थी, इससे पारे में भी उछाल था। 15 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत के आसार जरूर मौसम के जानकार बयां कर रहे हैं।
भले ही सर्दी ने पीछा नहीं छोड़ा, लेकिन जब लोगों को सूरज चमकता दिखा तो फिर इनके द्वारा सूरज का पीछा नहीं छोड़ा गया। जिसे जहां धूप दिखी वह वहीं खड़ा हो गया। जहां अब तक लोग चार दीवारी से बाहर निकलने में भी घबरा रहे थे अब छतों, दरवाजे के बाहर, सड़कऔर चौराहों पर धूप से बदन सेकने में लगे दिखे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









