नकली हाईकोर्ट जज बनकर शस्त्र लायसेंस स्वीकृति के लिये
Jan 11 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को संभागीय आयुक्त ग्वालियर एमबी ओझा द्वारा दिये गये पत्र जिसमें उनके द्वारा आगंतुक मनीष शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा द्वारा स्वंय को जस्टिस विवेक शर्मा उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा भेजा जाना बताया जाकर शस्त्र लायसेंस पास करने के संबंध मे मिलने और मोबाइल नंबर 9425108965 धारक द्वारा स्वंय को जस्टिस विवेक शर्मा बताते हुऐ आवेदक मनीश शर्मा के शस्त्र लायसेंस के प्रकरण को पास करने की सिफारिश करने के संबंध मे लेख किया गया था। उनके द्वारा बताया गया कि जब उनके द्वारा जबलपुर उच्च न्यायालय मे तस्दीक कराई गई तो ज्ञात हुआ कि जस्टिस विवेक शर्मा नामक कोई जज वहां पदस्थ नही है। उक्त ठग पर कार्यवाही करने हेतु पत्र दिया था। संभागीय आयुक्त द्वारा दिये गये पत्र को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त पत्र मे दिये गये तथ्यों की जांच क्राईम ब्रांच से कराई जाकर ठग को गिर तार करने के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक अपराध पंकज पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश सिंह तोमर को दिये।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के परिपालन में क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा प्रकरण मे प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर धारक का नाम पता ज्ञात कर मुखबिर की मदद से शनिवार को थाना प्रभारी निरी दामोदर गुप्ता एवं सायबर नोडल निरी पंकज त्यागी द्वारा मय क्राईम टीम के मेहनत कर आरोपी अजय शंकर त्यागी को नाका चन्द्रबदनी थाना झांसी रोड़ क्षेत्र से गिर तार किया गया। गिर तार आरोपी से पूछताछ करने पर उनसे अपना नाम मनीष शर्मा उर्फ अजय शंकर त्यागीपुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी 290, महादजी नगर, चिरवाई नाका थाना क पू जिला ग्वालियर बताया। उक्त ठग के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच मे अपराध क्रमांक 11/2020 धारा 419,170 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर ठगी में शामिल अन्य लोगों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:उक्त ठग को गिर तार करने मे थाना प्रभारी निरी दामोदर गुप्ता, सायबर नोडल निरी पंकज त्यागी, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, दिनेश तोमर, गौरव आर्य, विकास तोमर, चन्द्रवीर गुर्जर, रामवीर, योगेन्द्र तोमर, शिवशंकर, नरवीर, विवेक पाठक, अभिषेक तिवारी, धीरेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









