आचार्यश्री की पदवी मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर आएंगे प्रसन्न सागर महाराज
Jan 10 2020
ग्वालियर। गुरुदेव आचार्य पुष्पदंत सागर से मुनिश्री से आचार्यश्री की पदवी प्राप्त होने के बाद प्रसन्न सागर महाराज का पहली बार नगरागमन 19 जनवरी को ग्वालियर मे होगा। उनके साथ मुनिश्री पियूष सागर भी आएंगे। इंदौर से 550 किमी की पदयात्रा करते हुए देवास, मक्सी, ब्यावर, गुना, शिवपुरी से जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर की यात्रा करते हुए ग्वालियर 19 जनवरी को भव्य मंगल प्रवेष होगा।
कार्यक्रम के मु य संयोजक प्रशांत गंगवाल, उप संयोजक विनय कासलीवाल, प्रियांक सोनी ने बताया आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज ससंघ 12 जनवरी को शिवपुरी पहुचेगे। वही 14 जनवरी की शाम को दतिया स्थित जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर पहुंचेगे। 15 जनवरी मंकर संक्रांति की बेला में सुबह सोनागिर पहाड़ की वदंना एवं भगवान चंद्रप्रभु दरबार में पहुंचकर दर्शन करेगे। 16 जनवरी को सोनागिर से ग्वालियर की ओर मंगल विहार करेगे। जिसमें जैन समाज के सगंठान आचार्यश्री के मंगल विहार में स मालित होकर पदविहार कराऐगे।
आचार्यश्री का 19 जनवरी को नया बाजार से भव्य मंगल प्रवेश होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज एवं पीयुश सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश नया बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से प्रात-7:30 बजे से गाजेबाजे के साथ जैन समाज कव लोगा आगवानी करेगे। मंगल प्रवेश शोभायात्रा नया बाजार से शुरू होकर हुजरात रोड, दौलतगंल, पारखजी का बाडा, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दाना ओली से नई सड़क होते हुए कार्यक्रम स्थल चंपाबाग बागिची पहुचेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









