पटरी से उतरा पैंसेजर का कोच

Jan 10 2020

ग्वालियर। शुक्रवार को रेलवे यार्ड से शंटिंग कर प्लेटफॉर्म चार पर लायी जा रही ग्वालियर- भिण्ड पैंसेजर का एक कोच बेपटरी हो गया। कोच के पटरी उतरते ही हडंकप मच गया। कोच उतरने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी और आरपीएफ व पीडब्ल्यूआई का राहत दल मौके पर पहुंचा और तीन घंटे की मशक्कत के बाद कोच को पटरी पर चढ़ाया जा सका। कोच किस कारण से पटरी से उतरा इसकी जांच के लिये झांसी एनसीआर मण्डल के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म चार से सुबह 6 बजे भिण्ड के लिये जाने  वाली ग्वालियर- भिण्ड पैंसेजर आज सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग रेल यार्ड से शटिंग कर प्लेट फॉर्म चार पर लायी जा रही थी, रेल यार्ड से कुछ ही दूरी पर पैंसेजर का एक कोच यार्ड में ट्रैक से उतर कर जमीन में जा धंसा। कोच बेपटरी होने की सूचना तत्काल स्थानीय रेल अघिकारियों की दी गई। 
तीन घंटे करनी पड़ी मशक्कत
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा रेलवे के राहत दस्ते ने तीन घंटे की लंबी मशक्कत के बाद जैक व अन्य उपकरणों की मदद से बेपटरी हुए कोच को वापस  पटरी पर चढ़ाया। इस रेस्वयू आपरेशन के दौरान सभी स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर मौजूद थे। हादसे के चलते बेपटरी हुई पैसेंजर के इस कोच को तीन घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाए जाने के बाद पैसेंजर के सभी कोचों की जांच करने के बाद पुन: पैसेंजर चार घंटे की देरी से ग्वालयिर से भिंड के लिये रवाना की गई।