ग्वालियर फिर शीतलहर की चपेट में

Jan 10 2020

ग्वालियर। शहर  अब शीतललहर की चपेट में है। उत्तर पूर्वी सर्द हवाओं से सुबह से कंपाने का काम किया है, जिसके चलते न्यूनतम पारा कम दर्ज हुआ, वहीं आने वाले दो दिनों तक हालात ऐसे ही रहने वाले हैं। भले ही दस बजे सूरज ने दर्शन दे दिए, लेकिन ठंड से निजात नहीं मिली। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जनजीवन पर भी सर्द हवा का व्यापक असर दिखा। बीते दो दिन लोगों को बादलों के कारण सर्दी से राहत मिली थी, ठंडी हवा ने भी नहीं सताया था, लेकिन शुक्रवार को फिर हालात बदल गए और चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की र तार से चल रही सर्द हवा ने फिर तेज ठंड का अहसास कराया। इसके चलते न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस रह गया, यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्यिस कम था। साढ़े पांच बजे पारा 7.2 और साढ़े आठ बजे 8 डिग्री सेल्ििसयस रहा। साढ़े 11 बजे पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रा 94 प्रतिशत रही, जिससे वातावरण में नमी और बढ़ गई। आज अधिकतम पारे में फिर बड़ी गिरावट की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।
मौसम के जानकारों का कहना है कि जब तक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी, शहर में सर्दी का असर बना रहेगा। अब नार्थ ईस्ट के साथ साउथ-वेस्ट हवा भी अपना प्रभाव बनाएगी। फिलहाल सुबह धुंध जरूर थी, लेकिन जल्द ही यह कोहरे को भी अंजाम दे सकती है, फिलहाल आज दृश्ता सामान्य रही।
भले ही सर्द हवा चलती रही, लेकिन धूप खिलने के बाद लोगों ने सुकून महसूस किया और लोग खुले क्षेत्र में खड़े रहकर धूप सेंकने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहते। जिसके चलते घर की छतों, गली, मोहल्लों और चौराहों पर लोग खड़े दिखाई दिए।