पुलिस ने चोरी के माल सहित एक चोर को किया गिर तार

Jan 09 2020

ग्वालियर। पुलिसअधीक्षकग्वालियर नवनीतभसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिलें मे चोरो व लुटेरों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, देहात सुरेन्द्र सिंह गौर एवं एसडीओपी डबरा उमेश तोमर द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को चोरो व लुटेरों की गिर तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देष दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे कार्य करते हुऐ थाना प्रभारी बिलौआ अखिलेषपुरी गोस्वामी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों थाना बिलौआ क्षैत्र मे टमटम गाड़ी से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को माधौगंज पर देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बिलौआ ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक बदमाश को गिर तार कर लिया। गिर तार बदमाश ने पूछताछ मे अपना नाम हुकुमसिंह पुत्र रामजीत परिहार उम्र27 साल, निवासी गुड़ीगुढ़ा का नाका, लश्कर, ग्वालियर बताया। घटना के संबंध मे स ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी भुग्गा मुसलमान निवासी अवाड़पुरा एवं धर्मेन्द्र मुसलमान निवासी आमखो के साथ मिलकर टमटम एवं आपे गाड़ीयों से चार बैटरियां चोरी कर ए बुलेंस से ग्वालियर लेकर आये थे। माल के बटवारे मे उसे 02 बैटरियां मिली थी। पुलिस ने चोर हुकुम सिंह से घटना मे प्रयुक्त ए बुलेंस क्रमांक एमपी07-डीए-0611 एवं चोरी गई 02 बैटरियां बरामद कर ली है। गिर तार चोर से उसके साथियों एवं ग्वालियर जिलें मे हुई चोरी की अन्य बारदातों के संबंध मे पूछताछ की जारही है।
ज्ञात हो कि फरियादी अरूण कुशवाह पुत्र राजेश उम्र 20 साल निवासी बिलौआ जिला ग्वालियर ने थाना बिलौआ आकर रिपोर्ट की थी कि किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा उनकी गाडिय़ों से बैटरी चोरी कर ली है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना बिलौआ पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी जांच की जा रही थी।
सराहनीय भूमिका: उक्त चोर को गिर तार कर माल बरामद करने मे थाना प्रभारी बिलौआ अखिलेष पुरी गोस्वामी, सउनि सुरेन्द्र राजौरिया, आर. अषोक यादव, अरविंद सेन, अखिलेष मिश्रा, महेष बघेल की सराहनीय भूमिका रही।