धुंध के साथ सर्द हवाओं ने फिर घेरा
Jan 09 2020
ग्वालियर। धुंध के साथ सुबह से चार किलोमीटर प्रति घंटा की र तार से चली सर्द हवाओं ने शहरवासियों को फिर ठंड से कंपकंपा दिया। मौसम में फिर तब्दीली के आसार बन गए हैं, बादलों के छटने का सिलसिला शुरु हो गया है ऐसे में पिछले दो दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी का असर कम हो गया था, लेकिन अब दोबारा यह अपनी जगह बनाने लगी हैं। जिससे ठंड बढ़ेगी। जब सर्दी ने पलटा मारा तो लोग फिर पुराने ढर्रे पर आ गए, सुबह से गर्म कपड़ों में ढंके रहने के साथ ही हीटर और अलाव के आसपास बैठे नजर आए।
मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब खत्म होकर पूरब की ओर बढ़ गया है, जिससे बारिश की संभावना न के बराबर है, सुबह से धुंध ने असर दिखाना शुरु कर दिया है, जो रात तक फिर कोहरे में तब्दील हो जाएगा और न्यूनतम व अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज होगी। यह सिलसिला तीन से चार दिन जारी रहेगा जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। वहीं दृश्यता पर भी इन हालात का प्रभाव पड़ेगा, इसके बाद मौसम खुल जाएगा।
सर्दी की वापसी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। बुधवार को भले ही पानी गिरा था, लेकिन सर्द हवा थमी रहने के कारण ठंड का खास प्रभाव नहीं था, ऐसे में लोग कुछ राहत में थे, लेकिन गुरूवार को फिर कंपकंपाहट ने लोगों को जल्दी घर से निकलने में रोक दिया, वहीं स्कूली बच्चों को फिर ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









