बारिश ने बदला शहर का मिजाज
Jan 08 2020
ग्वालियर। जिले में आज तड़के मौसम ने अचानक करवट बदली। बारिश हुई जिससे आद्रर्ता बढ़ गई और तापमान में गिरावट आई। पहले बादलों की गडग़ड़ाहट हुई उसके बाद तेज हवाएं भी चलीं। सुबह बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब 40 मिनट तक चला। इसके बाद सुबह 6 बजे फिर हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार कुल 9.2 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार की शाम से हवाओं की गति में तेजी आ गई थी जिससे ठंडक भी बढ़ गई थी। रात के अंतिम पहर में आखिरकार बारिश शुरू हो गई. पहले हल्की बौछारें पड़ीं और कुछ देर बाद ही बारिश तेज हो गई। सुबह आसमान में बादल जमे हुए हैं और बीच-बीच में जिले के कई हिस्सों में हल्की बौछारों का क्रम जारी देखा गया। बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्ग फूलबाग, नदी गेट, पड़ाव, सिटी सेंटर, शिन्दे की छावनी के कई हिस्से, मुरार नदी पार समेत अन्य स्थानों पर जलभराव होने से नई सड़कों की पोल खुल गई वहीं कई स्थानों पर तो सीसी सड़क की सीमेंट नालियों में बह गई। वहीं जलभराव से कई स्थानों पर जाम भी दिखाई दिया। बुधवार को बारिश से हवा में प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए। वायु गुणवाा सूचकांक (एयूआइ) भी तेजी से नीचे पहुंचा। इससे लोगों को राहत मिली ।
मौसम विज्ञानी बताते हैं कि बरसात केवल एक दिन की नहीं है। अगले 48 घंटों में भी कई बार बरसात के आसार हैं। इससे हवा सर्द रहेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हवा में असर से भी ठंड बढ़ेगी। इस समय मौसम का दोहरा चेहरा दिख रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर बढ़ा है। दिन में बाहर धूप में कुछ गर्म तो रात ठीक उलट अधिक ठंड का अहसास कराने लगी है।
बारिश जाने से पूर्व शहर में तेज हवाएं चलीं। इसके चलते बिजली कंपनी ने बिजली कट कर दी थी। बारिश के बाद बिजली व्यवस्था को बहाल किया गया,लेकिन सुबह 12 बजे तक शहर के शिन्दे की छावनी,आनंद नगर,विनय नगर और अन्य स्थानों पर बिजली गुल रही। सिटी सेंटर जोन में तो रात के तीन बजे से बिजली गुल रही। कई स्थानों पर सूखे पेड़ और मोटी शखाओं के गिरने की भी सूचना मिली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









