संयुत ट्रेड यूनियन और एनसीसीओईईई समेत सरकारी बैंकों में एक दिनी हड़ताल
Jan 08 2020
ग्वालियर। केंद्र सरकार की 'श्रम विरोधी नीतियोंÓ के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया। सुबह संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने कहा कि श्रम मंत्रालय अब तक श्रमिकों को उनकी किसी भी मांग पर आश्वासन देने में विफल रहा है। श्रम मंत्रालय ने दो जनवरी 2020 को बैठक बुलाई थी। सरकार का रवैया श्रमिकों के प्रति अवमानना का है। इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी सहित विभिन्न संघों और फेडरेशनों ने पिछले साल सितंबर में आठ जनवरी, 2020 को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इधर एनसीसीओईईई द्वारा दोपहर को 12 बजे फूलबाग में एक रैली के रूप में रोशनीघर से पहुंचे और यहां एक सभा का आयोजन किया।
इधर बैंकों के विलयकरण को एवं सप्ताह में दो दिवस अवकाश देने की मांग को लेकर आज बैंकों में हड़ताल रही। स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे,लेकिन महाराज बाड़ा स्थित एसबीआई मु य शाखा में अधिकारियों ने कार्य किया।
इधर बैंक प्रबंधनों ने हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को ही एटीएमों में पर्याप्त मात्रा में नकदी लोड कर दिया था। आज सुबह से हड़ताल की सूचना मिलने पर लोगों ने जल्द ही कैश समाप्त होने के डर से पैसे आहरित किए। कई स्थानों पर नकदी दोपहर एक बजे ही समाप्त हो गई। इसके बाद लोगअन्य एटीएमों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









