अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिर तार

Jan 08 2020

ग्वालियर। थाना बिजौली क्षेत्रांर्तगत ग्राम विजयगढ़ मेहुई अंधे कत्ल की घटना को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुऐ अति. पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर शहर-मध्य श्रीमती निवेदिता गुप्ता एवं एसडीओपी बेहट मुनीशरा जौरिया को थाना प्रभारी का मार्ग दर्शनकर अंधेकत्ल की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों शीघ्र गिर तार करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी बिजौली सुरजीत परमार ने घटनास्थल पर उपस्थित लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की बहन सोमवती ने मृतक की पहचान जगदीश जाटव पुत्र घोरु जाटव उम्र 50 साल निवासी ग्राम धुंआथाना घाटीगांव के रुप में की आसपास के लोगों घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि मृतक कर भांजा जयसिंह घटना दिनांक से ही गायब है। पुलिस द्वारा जयसिंह को संदेह के आधार पर गिर तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी केदार जाटव के साथ मिलकर अपने मामा जगदीश जाटव की हत्या साफी (लुंगी) से गला घोटकर हत्या कर दी थी। जयसिंह के घर की तलाशी लेने पर उसके घर पर खून के धब्बे भी मिले। पुलिस द्वारा संदेही जयसिंह की निशादेही पर हत्या के दूसरे आरोपी केदार जाटव को भी उसके घर से गिर तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साफी से गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि गांव के लालहंस जाटव से पुरानी रंजिश चल रही है और उससे बदला लेने के लियेआरोपियों ने मृतक की हत्याकर उसे लालहंस के घर के चबूतरे पर डाल दिया था।
सराहनीय भूमिका:-उक्त आरोपियों को गिर तार करने में थाना प्रभारी बिजौली उप निरी. सुरजीत सिंह परमार, एएसआई अजयपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, धर्मेन्द ्रपवैया, रामप्रीत, संजीव, होतम, सैनिक हबीब की सराहनीय भूमिका रही।आरोपियों को पकडऩे वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।