कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई जेईई मेंस की परीक्षा

Jan 07 2020

ग्वालियर। परीक्षा सेंटरों पर सुबह से पहुंचे परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरना पड़ रहा है। गेट पर चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने कान के बालों को निकलवाकर बाहर रखवाए तो हाथ घड़ी को भी उतरवाने में देरी नहीं की। किसी भी प्रकार की इलेकट्रोनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में नहीं जा सके इस पर भी नजर रखी गई। मंगलवार को जेईई मेंस के तहत बीटेक और बीई की परीक्षा दो सत्रों में शुरू हुई। पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ जिसके लिये परीक्षार्थी सुबह 8 बजे से परीक्षा सेंटरों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, सेंटर के अंदर किसी भी प्रकार की आपत्ति सामग्री न जा सके, इस पर विशेष नजर रखी गई। एग्जाम हॉल के अंदर सीसीटवी कैमरों से राकिार्डिंग की जा रही थी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरु हुई जो 12.30 बजे खत्म हुई और दूसरे पाली की परीक्षा 2.30 बजे शुरु हुई। जो शाम 5.30 बजे खत्म हुई।