ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Jan 07 2020

ग्वालियर। राम मन्दिर चौराहे पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले और पथराव के खिलाफ पंजाबी सेवा समिति (झंग बिरादरी) ग्वालियर  द्वारा विशाल रोष प्रदर्शन किया गया।
रोष प्रदर्शन में उपस्थित जन में गुरुद्वारे पर हमले को लेकर काफी आक्रोश था। लोग हमले के विरोध मे नारेबाजी करते रहे। उपस्थित जन को स बोधित करते हुये समिति अध्य्क्ष मोहन लाल अरोरा ने कहा कि हमारा समाज इस हमले की कड़ी निन्दा करता है, प्रधानमंत्री से अनुरोध करता है, कि इस पर तुरन्त कार्यवाही की जाये। प्रदर्शन में शामिल दुष्यन्त सहनी ने भी हमले का पुरजोर विरोध किया। जयवीर भारद्वाज ने घटना को लेकर संयुक्त राष्ट्र में कार्यवाही करने के लिये कहा। पंजाबी सेवा समिति के अजय बत्रा ने कहा कि समिति गुरुद्वारे पर हमले को गलत मानती है, एवं सकल पंजाबी समाज के साथ इस की निंदा करती है एवं सरकार से आग्रह करती है कि इसके लिये जो जि मेदार है उन पर कूटनीतिक एवं राजनीतिक कार्यवाही तुरंत होना चहिये। प्रदर्शन में तिलक राज बेरी  सतपाल बत्रा जगन्नाथ  पाहवा  जयेद्र पाल खुराना गिरिजेश पाहवा कमल मिगलानी  कमल पुनियानी देवेंद्र अरोरा सतीश पहावा  जगदीश गुगनानी प्रवीण नागपाल प्रवीण घई अमित सूरी अशोक सुनेजा राजू भाटिया राजू अरोरा यशपाल अरोरा अश्वनी जुनेजा मनोज जुनेजा  अमित बत्रा  नरेश अरोड़ा राजू बडज़ात्या बलदेव खुराना ओमप्रकाश पुनियानी  प्रेम अरोरा हरीश गुगनानी, राजू पंडित सहित समिति सदस्यों, के साथ सिख समाज एवं सकल पंजाबी समाज गण सहित समाज के गणमान्य नागरिकों सहित भारी सं या में लोग शामिल रहे।