डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान
Jan 07 2020
ग्वालियर। पत्नी व बच्चों को सोता छोड़ एक डॉक्टर बगल वाले कमरे में पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में है। घटना का पता उस समय चला जब पति को बिस्तर पर ना देख कर पत्नी उसे तलाशते हुए दूसरे कमरे में पहुंची तो पति फंदे से लटक रहा था। पति को फंदे पर लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को जांच के लिए पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दी है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप वाली गली आदित्यपुरम निवासी दिनेश राजपूत (35) पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत सरकारी डॉक्टर है और अभी मुरार जिला अस्पताल में पदस्थ है। वह पत्नी बच्चों के साथ खाना खाकर सोया था। सुबह करीब छह बजे दिनेश की पत्नी रिंकी सोकर जागी तो पलंग से डॉक्टर गायब था। पहले सोचा की डॉक्टर वॉशरूम गए होंगे, जब काफी देर बाद भी दिनेश वापस नहीं आया तो रिंकी उसे तलाशते हुए वॉशरूम पहुंची तो वह खाली था। इसके बाद वह निचली मंजिल पर पहुंची और सास-ससुर के कमरे में देखने के बाद वह ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो दिनेश फंदे से झूल रहा था। पति को फंदे पर झूलते देखकर उसने शोर मचाया तो सास-ससुर के साथ ही आस-पास के लोग पहुंचे और दिनेश की नब्ज टटोली तो पता चला कि वह दम तोड़ चुका है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।
बताया गया है कि मृतक डॉक्टर के दो बच्चे हैं जिनमें बड़ी बेटी राशि आठ साल और छोटा बेटा नैतिक दो साल का है। डॉक्टर के बारे में बताया गया है कि वह काफी मिलनसार और हंसमुख था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









