ऋषिकुल स्कूल के पास वृद्ध की मिली लाश
Jan 07 2020
ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र की हद में आने वाले ऋषिकुल स्कूल के पास बुधवार को एक वृद्ध की लाश पुलिस को मिली है। वृद्ध की मौत कैसे हुई है, इस बात को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता की हत्या की गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि यह जांच के बाद तय होगा, लेकिन मृतक के मुंह से झाग आ रहा है और लाश के पास बाइक के पहियों के निशान हैं। मृतक ने नशीला पदार्थ खाकर जान दी है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है, यह कहना अभी मुश्किल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
झांसी रोड थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि पिपरौली में रहने वाला रामलखन पुत्र लज्जाराम दंडोतिया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और यह मुरैना किसी काम से गया था और वह लौटकर आया था। वह घर में बैठा था तभी किसी व्यक्ति का उसके पास फोन आया और वह थोड़ी देर में आने की कहकर घर से निकल गया लेकिन जब रातभर घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को कुछ लोगों ने बताया कि सोनपुरा के पास स्थित ऋषिकुल स्कूल के नजदीक एक लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मृतक के बेटे रघुवीर को लाश मिलने की खबर दी। जैसे ही रघुवीर मौके पर पहुंचा और अपने पिता की लाश को देखकर विलाप करने लगा। पुलिस ने भी तत्काल पहचान होते ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाकर मृत कायम कर लिया है।
मृतक रामलखन के बेटे रघुवीर दंडोतिया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के बेटे ने पुलिस से कहा है कि कुछ लोग पिता को कई दिनों से परेशान करते हुए फोन पर धमका रहे थे और उन्हीं लोगों ने हत्या की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस रामलखन की कॉल डिटेल निकाल रही है, जिससे पता चल सके कि वह किसके फोन पर घर से गया था।
अज्ञात का शव मिला
बिजौली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ गांव में एक 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिना त नहीं हो सकी है कि वह कहां का रहने वाला है और कौन है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









