नशीली दवाओं पर रोकथाम जरूरी

Jan 07 2020

ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा राष्ट्रीय कार्ययोजना अन्तर्गत राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान के सहयोग से संकेन्द्रित हस्तक्षेप कार्यक्रम" किशोरों और युवाओं के बीच नशीली दवाओं के उपयोग की रोकथाम" के लिए समुदाय आधारित कार्यक्रम के अन्र्तगत ग्वालियर जिले के विकासखण्ड घाटीगांव  के बरई ग्राम में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र  शर्मा, ब्लॉक मेडीकल आफिसर अमरीश गुप्ता और शिक्षा विभाग से विवेक दुबे उपस्थित थे। इस अवसर पर  महिला बाल विकास विभाग की सभी  सुपरवाइजर उपस्थित थी। बैठक की प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
बैठक में परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र  शर्मा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से आकडें देखने के पश्चात सबको स बोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थो के सेवन का बहुत ही व्यापक असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। चूंकि नशीले पदार्थ बिना पैसों के नही मिलते है इसलिए आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पडता है। जब आर्थिक परेशानियां आती है तो वही से घरेलू हिंसा की शुरूआत होती है इस लिए यह विषय बहुत गंभीर विषय है इसमें सभी विभागों को सहयोग करना चाहिए।  इस अवसर पर ब्लॉक मेडीकल आफिसर अमरीश गुप्ता और निधी गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किये।