संपर्क अभियान में मंत्री तिवारी ने किया मुस्लिम परिवारों से संपर्क
Jan 07 2020
ग्वालियर। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजनीति से प्रेरित होकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है कि ये कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। जबकि इस देश के मुसलमान हैं उनके लिए इस कानून में कोई चर्चा या चिंता का उल्लेख नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में इस कानून का भी विरोध कर रही है। यह बात भोपाल एवं ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने मंगलवार को दक्षिण विधानसभा के वार्ड-54 में जवाहर कॉलोनी, कंपू में मुस्लिम परिवरों से संपर्क कर उन्हें सीएए की जानकारी देते हुए कही।
श्री तिवारी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019, के समर्थन में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 54 में जवाहर कॉलोनी तिराहे से ईदगाह बाजार एवं मुस्लिम बस्ती में जनजागरण अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री तिवारी ने मुस्लिम भाईयों, बहनों एवं आमजन को नागरिक संशोधन अधिनियम के बारे में पत्रक वितरण कर कांग्रेस और वामपंथियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामकता को उजागर कर लोगों को समझाया।
इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेंद्र सिंह राठौर, संगोष्ठी जिला प्रभारी विवेक शर्मा, संगोष्ठी जिला सह प्रभारी आकाश भदौरिया,आशु भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









