सूर्य देवता मेहरबान, सर्दी का प्रभाव कम

Jan 07 2020

ग्वालियर। आज सुबह से सूर्य देवता फिर से मेहरबान रहे। सर्दी का प्रभाव कम हुआ और कोहरा अलसुबह दिखाई नहीं दिया। आज सुबह आसमान में बादलों का प्रभाव नहीं दिखा। मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप का असर तेज रहा। सुबह सात बजे से धूप निकली। 10 बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लेते रहे। दिनभर धूप खिलने से ठंड से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी हवाओं की दखल से तापमान लुढक़ रहा है। जल्द ही ठंड में इजाफा होगा।