कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को करना है दूर: विवेक

Jan 07 2020

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून देश में शरणार्थियों के रूप में जीवन यापन कर रहे पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान के अल्पसं यकों को भारतीय नागरिकता देने के लिये बनाया गया है। इस कानून से देश में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति के अधिकारों और सुविधाओं में कहीं कोई कमी नहीं आयेगी और ना ही देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता जायेगी। उक्त बात ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर ग्रामीण के अंचल दौरे पर लोगों से चर्चा करते हुए कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कांग्रेस एवं अन्य विरोधी दलों द्वारा लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है और लोगों को इसके विरोध में भड़काया जा रहा है। कानून का विरोध कर रहे दलों और नेताओं द्वारा पैदा की गई भ्रांतियों को समाप्त करने के लिए भाजपा द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है। प्रावधान है, जिनके लिए भारत ही एक मात्र सहारा है।
इस दौरान श्री शेजवलकर ने ग्राम आंतरी में अत्याधिक सर्दी के कारण खराब हुई 134 हितग्राहियों की 12.67 लाख की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री शेजवलकर के साथ आरआई, नायब तहसीलदार और पटवारी भी उपस्थित थे। उन्होंने फसल नुकसान की राशि का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए और पान की फसल को फसल बीमा योजना के अंतर्गत करने की मांग भी रखी।
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, कौशल शर्मा, जब्बर सिंह गुर्जर, सूर्यभान सिंह, विवेक तोमर, कुलवंत सिंह, केशव बघेल, चांद खान, ब्रजमोहन परिहार, अय्यूब खां, पप्पन खा, अनवर खा, मुराद खा, गजेन्द्र सिंह, राकेश शिवहरे, सुरेश राजपूत सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।