11 जनवरी को नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा का विशाल जुलूस

Jan 06 2020

ग्वालियरी। हम सब लोग जानते हैं कि इस समय कांग्रेस और वामपंथी लोग और ऐसे तथाकथित बुद्धिजीवी जो अपने आप को बुद्धिजीवी कहते हैं, लेकिन भारत आगे नहीं बढे, इस बाबत् पूरे विश्व में समग्र प्रकार का विष फैलाने की कोशिश करते रहते हैं, ये तीनों प्रकार की जो बिरादरी हैं, जो देश में भ्रम फैला कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, हम देश में सकारात्मक राजनीति के पक्षधर हैं, यह देश आगे बढ़े, यह देश ऊंचाइयां छूए, भारत दुनिया का सिरमौर बने इस दिशा में हमारा नेतृत्व अपनी भूमिका का निर्वाहन करता रहता है।  यह विचार सोमवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मेला ग्राउंड स्थित संस्कृति गार्डन में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री तोमर ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 देश का संशोधन कानून बना। इस कानून को देश में सभी राज्य सरकारों को लागू करना ही पड़ेगा। संविधान में जब कोई कानून उल्लेखित हो जाता है तो उस कानून को मानना ही पड़ता है। यह कानून नागरिकता देने का कानून है, इस कानून से किसी की भी नागरिकता छिन नहीं सकती, किसी की भी नागरिकता प्रभावित नहीं हो सकती, लेकिन कांग्रेस के लोग जानते भी हैं, अकेले में मानते भी हैं और सामने से जो देश में भड़काने का कार्य कर रहे हैं वह उनकी पार्टी के लिए तो दुखदाई होगा ही, लेकिन आने वाले भविष्य में देश के लिए भी दुखदाई होने वाला है। उन्होंने कहा कि इन विपक्षी पार्टियों का दायरा इतना बड़ा नहीं है जो भ्रम को एकतरफा चला सके, हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस भ्रम का पर्दा हटा कर सच सामने लाएं।
श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस  के समय सरकार चलाने के लिए नहीं थी  बल्कि सैर सपाटे करने के लिए थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार भारत माता को ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए सरकार है, इसीलिए कांग्रेस और वामपंथियों दलों के लोग भयभीत हैं और भयभीत होकर इस प्रकार का भ्रम का वातावरण हिंदुस्तान में फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम सब कार्यकर्ता मिलकर देश के तीन करोड परिवारों से संपर्क करेंगे, सभाएं करेंगे, गोष्टिया करेंगे, पत्रकार वार्ता करेंगे, एक मानवीय दृष्टिकोण रखकर जो नागरिकता संशोधन अधिनियम लाया गया है इसके समर्थन में पूरे देश को खड़ा करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को ग्वालियर में  एक विशाल जुलूस ग्वालियर की गरिमा के अनुरूप विशाल स्तर का हो, यह समय की मांग है और अनिवार्यता है।  
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि 11 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सं या की दृष्टि से सभी मोर्चे एवं मंडलों से एवं प्रत्येक कार्यकर्ता की क्षमता के अनुरूप इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देनी अनिवार्य है। 
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने रखी और स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दिया। बैठक का संचालन महामंत्री शरद गौतम ने एवं आभार महामंत्री महेश उमरैया ने व्यक्त किया।