धोखाधड़ी का एक भी आरोपी ना रहे बाहर : डीआईजी
Jan 06 2020
ग्वालियर। धोखाधड़ी तथा अन्य वारदातों में फरार चल रहा एक भी आरोपी बाहर ना रहने पाएं। थाने में सूचना देने वाले की सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। यह बात सोमवार को एसपी ऑफिस में आयोजित क्राइम बैठक में डीआईजी एके पांडे ने कही। इस अवसर पर एसपी नवनीत भसीन सहित अन्य अफसर मौजूद थे। साथ ही पुलिस अफसरों को चेतावनी दी कि अपराध पर रोक लगना चाहिए, जिससे आम आदमी राहत से रहे।
उन्होंने कहां कि धोखाधड़ी कर फरार हुए आरोपियों की गिर तारी सुनिश्चत करें और धोखाधड़ी के जितने मामले पेंडिंग हैं उनमें प्रभावी कार्रवाई करें। नाइट गश्त में निकलने वाले जवानों को थाना प्रभारी और टूआईसी ब्रीफ कर थाने से रवाना करेंगे। अब गश्त में निकले अफसरों की मॉनीटरिंग के लिए एएसपी स्तर के अधिकारी निकलेंगे, जहां पर भी लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी नवनीत भसीन ने कहा कि बदमाश कोई भी हो बाहर ना रहने पाए। बदमाश की सही जगह जेल है और जो बदमाश फरार चल रहे हैं, उनकी लिस्टिंग कर कार्रवाई करें, जिससे फरार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा सके। स्कूल, कॉलेज के साथ ही कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक स्थानों पर बेटियां सुरक्षित रहनी चाहिए। इसके लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थानों को चिंहित कर प्रभावी कार्रवाई कराएं।
एसपी नवनीत भसीन ने सभी अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाइन तथा अन्य शिकायतों पर समय सीमा में कार्रवाई करेंं, जिससे इनका समय पर निकाल हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









