मौसम साफ, कोहरा छठा, लोगों ने धूप का लिया लुत्फ

Jan 06 2020

 ग्वालियर। सोमवार से ही तेज धूप खिली। सर्दी के सितम से परेशान लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। सुबह की शुरुआत को हल्के कोहरे के साथ हुई लेकिन नौ बजते ही मौसम ने एकदम से करवट बदल ली। मौसम खुला होने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की वजह से धूप खिल गई। लोगों ने भी घरों से बाहर निकलकर धूप सेंकी। गृहणियों ने कई दिनों से रखे गंदे कपड़ों को धुलकर धूप में सुखाना शुरू कर दिया। दिन में घरों में लोगों को लोअर, हीटर बंद करने पड़ गए। बाहर भी लोगों ने अलाव नहीं जलाया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। बादल छाने से दिन में गलन हो सकती है। बारिश की भी संभावना है
रबी की फसलों में कीटों के हमले से होगा नुकसान!
मौसम की मार फसलों पर भी पड़ रही है। रबी की फसलों में इन दिनों कीटों का खतरा बढ़ गया है जिससे किसान परेशान हैं। कृषि विभाग ने रोगों के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में तापमान गिरने व आर्द्रता बढऩे के कारण रबी की फसलों पर कीटों ने हमला बोल दिया है। कृषि विभाग फसलों में लगते कीटों से बचाव के तरीके बता रहा है। सरसों, आलू, गेहूं, चारे और नर्सरी में कीटों का खतरा बढ़ा है। कई रोगों का प्रकोप बढऩे लगा है। आलू की पिछेती फसलों में झुलसा, तिलहनी फसलों में माहू, गेहूं में आल्टनेरिया नामक बीमारी का खतरा बढ़ा है। कृषि विभाग इन रोगों से बचाव के तरीके बता रहा है। 
जिले में कोहरे से लोगों को राहत मिली है,लेकिन रेल पथ संचालन अभी भी पटरी से उतरा हुआ है। सबसे Óयादा परेशानी भोपाल और इससे आगे जाने वाले स्टेशनों के यात्री को हो रही है। दिल्ली तरफ से आने वाली ट्रेनें अभी भी देरी से आ रही हैं। सोमवार को भी एक दर्जन ट्रेनें एक से लेकर चार घंटे की देरी से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सचखंड एसप्रेस,तमिलनाडु एसप्रेस, कर्नाटक एसप्रेस, भोपाल एसप्रेस,शतादी एसप्रेस देरी से आईं।