वैश्य महास मेलन ने मु यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Jan 06 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो पर मध्याहन भोजन में बच्चो को अण्डा वितरण के निर्णय को लेकर अब वैश्य समाज में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। वैश्य महास मेलन मध्य प्रदेश ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर सवाल खड़े किये हैं। वैश्य महास मेलन मध्यप्रदेश युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रिंस का कहना है कि इस निर्णय से प्रदेश के शाकाहारी परिवारों के नौनिहालों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश सरकार के इस निर्णय को भारत की पर परा और सनातन व्यस्था के विपरीत बताते हुए वैश्य समाज पूरे प्रदेश में इस निर्णय का विरोध कर रहा है।
सोमवार को वैश्य महास मेलन मध्यप्रदेश जिला ग्वालियर इकाई द्वारा इस निर्णय के सामूहिक विरोध में कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर मु यमंत्री म.प्र. शासन के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि शाकाहारी परिवारों की संस्कृति और भारतीय सनातन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार अपने इस निर्णय को तुरंत वापिस ले। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सभी जिला मु यालयों पर वैश्य महास मेलन ने ज्ञापन दिये हैं।
ज्ञापन देने के दौरान वैश्य महास मेलन मध्य प्रदेस युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री अमित जैन, प्रदेश महामंत्री अनिल जैन, संभागीय अध्यक्ष महेष गर्ग, जिला अध्यक्ष अमित सेठी, राखी गेड़ा, जिला अध्यक्ष युवा इकाई विवेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी ललित जैन, अरुण बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, केशव वैश्य, राजू गर्ग, रिचा गुप्ता, ज्योति बंसल, रानी गुप्ता, विनीत गुप्ता, वरूण गुप्ता, प्रमोद जैन और मुकेश जैन सहित लगभग एक सैकड़ा पदाधिकरी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









