योग, सत्संग, यज्ञ, ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

Jan 06 2020

ग्वालियर। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी श्रीमती सुमन अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को सामूहिक योग कराया। 
योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं वैदिक संस्कृति की निस्काम सेवा साधना एवं संघर्ष के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महिला पतंजलि द्वारा रविवार को 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सामूहिक योग, सत्संग, यज्ञ, स्वदेशी संकल्प एवं योग जागरण यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गये। पतंजलि परिवार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी सुमन अग्रवाल ने सामूहिक योग कराया। वहीं यज्ञ का आयोजन जैमिनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रभारी नेहा पटेल ने महिला पतंजलि के कार्यों व योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती अमिता त्रिपाठी, श्रीमती वैशाली जायसवाल, विभा यादव, गीता उपाध्याय, दीपा अमरपुरी, अल्का बंसल, शालिनी बदादा, मनोरमा त्रिपाठी, कामिनी मिश्रा, मालती गोयल, मीना शर्मा एवं मंगला केलकर सहित महिला पतंजलि योग की सदस्य उपस्थित थीं।