सभापति ने किया माहौर समाज के कैलेण्डर का विमोचन

Jan 05 2020

ग्वालियर। रविवार को माहौर समाज के कैलेण्डर का विमोचन सभापति  राकेश माहौर द्वारा वीरांगना झलकारी बाई पार्क में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता माहौर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह माहौर द्वारा की गई। 
 माहौर समाज के कलेन्डर के विमोचन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज उत्थान को लेकर चर्चा कर आगामी प्रोग्राम की रूपरेखा तय की। माहौर महासभा द्वारा इस कैलेण्ड के माध्यम से विभिन्न समाजिक गतिविधियों को समाज के जन-जन तक पंहुचाने के लिए माहौर महासभा द्वारा कैलेण्डर का प्रकाशन कराया गया है। कैलेण्डर में माहौर महासभा द्वारा द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न अभियानों जैसे कि स्वच्छता अभियान, सामाजिक एकता को लेकर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों को लेकर सदेशों का प्रकाशन किया गया है।  
इस अवसर पर माहौर महासभा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर  हरविलास माहौर, एडवोकेट शोभाराम माहौर,  विजय सिंह, माहौर केसरी, माहौर खेल बिजोरिया श्री लक्ष्मण और बलराम माहौर आदि बड़ी सं या में समाज के लोग उपस्थित थे।