घना कोहरा से दर्जनों ट्रेनें लेट

Jan 05 2020

ग्वालियर। सर्द मौसम के साथ एक बार फिर  पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक शुरु हुए कोहरे ने ट्रेनों की र तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के चलते तूफानी गति से दौडऩे वाली गतिमान सहित शताब्दी एक्सप्रेस भी ट्रैक पर रेंगती दिखाई दे रही है। कोहरे की मार सबसे अधिक ज मू-हरियाणा-एनसीआर के रास्ते दिल्ली से आने वाली दर्जनों ट्रेनों पर आज भी दिखा। ट्रेनों की लेट लतीफी का आलम यह था कि रात में आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें आज सुबह ग्वालियर पहुंची। वहीं सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर बाद ग्वालियर पहुंचने के कारण इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भोपाल के रास्ते ग्वालियर आने वाली दर्जनों ट्रेनों की चाल बेपटरी दिखाई दी।
दिल्ली सहित एनसीआर में छाए घने कोहरे का असर ट्रेनों पर साफ दिखाई दिया। ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम यह था कि देर रात दिल्ली से ग्वालियर पहुंचने वाली तमिलनाडू छह घंटे, सदर्न साढ़े छह घंटे, अमृतसर-नांदेड़ सात घंटे खजुराहों एक्सप्रेस दो घंटे, शताब्दी दो घंटे दस मिनट, गतिमान एक घंटे पंजाब मेल दो घंटे दस मिनट सहित झांसी से ग्वालियर आने वाली तमिलनाडू एक्स्प्रेस साढ़े पांच घंटे, कालका एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, राजधानी तीन घंंटे तीस मिनट्र कनार्टक संपर्क क्रांति छह घंटे, महाकौशल तीन घंटे दस मिनट, गरीबरथ दो घंटे, केरला पांच घंटे सहित मंगला व उत्कल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटो की देरी से अपने गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचने से इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को सर्द मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।